फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   six road blocked in sirmaur

जिले में छह सड़कें अभी भी बंद, जनता परेशान

Sun, 01 Aug 2021 07:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
six road blocked in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। बारिश के बाद हालांकि मौसम साफ हो गया है लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हो रही। मौसम साफ होने के बाद पहाड़ों से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह चट्टानें गिरने से सफर खतरनाक हो गया है। सिरमौर जिले में छह सड़कों पर अभी भी यातायात ठप है। शिलाई और राजगढ़ उपमंडल की यह सड़कें बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। वहीं, घनी धुंध के कारण भी दिक्कतें बढ़ रही हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

बारिश के बाद हो रहे भूस्खलन के चलते सिरमौर की सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। रविवार को जिले की छह सड़कों पर यातायात ठप रहा। इससे लोनिवि को 7. 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बरसात के इस मौसम में 13 जून से लेकर अब तक लगभग 36 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। इसमें लोनिवि, आईपीएच, बिजली बोर्ड, कृषि-बागवानी सहित निजी संपत्ति भी शामिल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को उपमंडल शिलाई में चार और राजगढ़ में दो सड़कों पर यातायात बंद रहा। हालांकि दोपहर तक लगभग डेढ़ दर्जन सड़कें बंद चल रही थीं। मार्ग बंद होने से लोगों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोगों को पैदल अपने गंतव्यों तक जाना पड़ा। विशेष कर शिलाई क्षेत्र में लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला को जोड़ने वाले सोलन-मीनस मार्ग बंद है। रूधाड़ा-थाड़ा जीजला और बोहड़-खाड़ी सड़क पर भी वाहन नहीं चल पा रहे। राजगढ़ में चंदोल-धामला सड़क भी बंद हो गई है। इधर, नाहन शहर में रविवार दोपहर को घनी धुंध छा जाने से दिक्कतें हुईं। वाहन चालक दिन में ही बत्ती चलाने को विवश हो गए। इसके अलावा सराहां इलाके में भी धुंध पड़ रही है जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीएन पराशर ने बताया कि बंद हुई सड़कों को बहाल करने का कार्य जोरों पर चला है। जल्द ही यातायात बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed