फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Six personalities who did special work received Karmaveer Award

Sirmour News: विशिष्ट कार्य करने वाली छह विभूतियों को मिला कर्मवीर पुरस्कार

Thu, 04 Apr 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Six personalities who did special work received Karmaveer Award
रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स ने सम्मान समारोह में नवाजी हस्तियां
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के दौरे को लेकर हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण मोंगिया ने वीरवार को सिरमौर का दौरा किया। नाहन में आयोजित कार्यक्रम में अरुण मोंगिया ने क्लब की कार्यप्रणाली कार्यों का जायजा लिया।
इस मौके पर रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स ने अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली छह विभूतियों को कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय पाठक, स्वास्थ्य विभाग से डाॅ. मनमोहन तोमर, डाॅ. नीना सबलोक, शिक्षा क्षेत्र से दविंद्र सहानी को कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि कोटिया व मीडिया क्षेत्र से अंकिता नेगी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शौर्य चक्र विजेता सेवानिवृत्त एयर वाइस मार्शल केके सांगर को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने उनके सराहनीय कार्यों के लिए रोटरी पिन लगाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में अरुण मोंगिया ने कहा कि दुनिया के करीब 200 देशों में हर समय कोई न कोई कार्य रोटरी कर रहा है। डिस्ट्रिक्ट 3080 विशेष तौर पर अफ्रीकन देशों में विशाल चिकित्सा शिविर लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के अध्यक्ष राकेश थापा, चारू मोंगिया, रोटरी पांवटा के अध्यक्ष कविता गर्ग, रोटरी नाहन के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, डा. ममता जैन, भावना रतन, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल, मनीष जैन, एसके सबलोक, एसएस राठी, शिवानी थापा, कुलदीप, प्रगति समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed