{"_id":"6ab133069498cdf8d7069a5b","slug":"sivir-in-kunja-matraliyo-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-189559-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यालय परिसर में खुले 32 विद्यार्थियों के बैंक खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यालय परिसर में खुले 32 विद्यार्थियों के बैंक खाते
विज्ञापन
सोमवार को सभी स्कूली विद्यार्थियों के बचत खाते बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में खोले गए। स्रोत: स्कूल प्
खाता नहीं होने से छात्रवृत्ति और वर्दी की राशि से वंचित हो रहे थे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंजा मतरालियों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से विद्यालय परिसर में शिविर लगाकर एक साथ 32 विद्यार्थियों के बचत खाते खोले गए। विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी और विभिन्न छात्रवृत्तियों की राशि बैंक खातों के माध्यम से दी जाती है।
अभिभावकों की ओर से बच्चों के बैंक खाते नहीं खुलवाए जाने के कारण विद्यार्थियों को वर्दी की राशि सहित अन्य वित्तीय लाभ प्राप्त करने में परेशानी आ रही थी। समस्या के समाधान के लिए विद्यालय प्रभारी पूर्ण तोमर ने बैंक शाखा से संपर्क किया। इसके बाद बैंक कर्मियों ने विद्यालय परिसर में ही विद्यार्थियों के खाते खोलने की सुविधा उपलब्ध करवाई।
इस पहल पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा सुबीना, उपाध्यक्ष भूरा, लक्ष्मी, पूजा, फुरकान, काजल और खुशनुदा सहित अन्य अभिभावकों ने विद्यालय प्रभारी और बैंक कर्मियों का आभार जताया।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंजा मतरालियों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से विद्यालय परिसर में शिविर लगाकर एक साथ 32 विद्यार्थियों के बचत खाते खोले गए। विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी और विभिन्न छात्रवृत्तियों की राशि बैंक खातों के माध्यम से दी जाती है।
अभिभावकों की ओर से बच्चों के बैंक खाते नहीं खुलवाए जाने के कारण विद्यार्थियों को वर्दी की राशि सहित अन्य वित्तीय लाभ प्राप्त करने में परेशानी आ रही थी। समस्या के समाधान के लिए विद्यालय प्रभारी पूर्ण तोमर ने बैंक शाखा से संपर्क किया। इसके बाद बैंक कर्मियों ने विद्यालय परिसर में ही विद्यार्थियों के खाते खोलने की सुविधा उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
इस पहल पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा सुबीना, उपाध्यक्ष भूरा, लक्ष्मी, पूजा, फुरकान, काजल और खुशनुदा सहित अन्य अभिभावकों ने विद्यालय प्रभारी और बैंक कर्मियों का आभार जताया।
विज्ञापन