फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmour news, sirmour

अधिकारी चुनाव में गंभीरता से करें ड्यूटी : संजीव धीमान

Sat, 27 Apr 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Sat, 27 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
sirmour news, sirmour
सराहां स्कूल में चुनावी डयूटी पर तैनात कर्मियों को वीवीपैट व ईवीएम की जानकारी देते अधिकारी। संव
ईवीएम और वीवीपैट के संचालन की दी ट्रेनिंग, चुनाव प्रक्रियाओं को बताया
विज्ञापन

सराहां स्कूल में चुनाव ड्यटी पर तैनात पोलिंग अधिकारियों को प्रथम करवाया पूर्वाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में चुनावी ड्यटी पर तैनात पोलिंग अधिकारियों को प्रथम पूर्वाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में करीब 561 पोलिंग अधिकारियों ने भाग लिया। सहायक चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम पच्छाद डॉ. संजीव कुमार धीमान ने सभी पोलिंग अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी को गंभीरता से करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के संचालन में मतदान अधिकारियों की अहम भूमिका है और सभी मतदान अधिकारियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप मतदान कार्य को संचालित करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव का विषय बहुत सतर्कता से काम करने का होता है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें ताकि चुनाव के दिन किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास के दूसरे दिन चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन की संपूर्ण जानकारी चुनावी ड्यूटी में तैनात मतदान अधिकारियों को उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने इस दौरान मतदान कर्मियों के विभिन्न संशय भी दूर किए। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में पार्टी बूथ लगाने और मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार पर प्रतिबंध होगा।

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार राजगढ़ उमेश शर्मा और निर्वाचन कानूनगो मनोज चौहान ने मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और उनके दायित्वों और कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed