फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmauri artist presents programme in delhi haat

Sirmour News: देश की राजधानी के दिल्ली हाट में सिरमौरी संस्कृति का लुत्फ उठा रहे लोग

Fri, 22 Dec 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
sirmauri artist presents programme in delhi haat
दिल्ली हाट में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते सिरमौर के चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल
सचित्र-
विज्ञापन

दिल्ली हाट में सिरमौरी संस्कृति का लुत्फ उठा रहे लोग
चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल के कलाकार दे रहे नृत्य विधाओं की प्रस्तुति
दिल्ली हाट में उद्योग, पर्यटन, भाषा विभाग और हिम क्राफ्ट मना रहा महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल के लोक कलाकार इन दिनों दिल्ली हाट में आयोजित किए जा रहे हिम महोत्सव में भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से विभिन्न नृत्य विधाओं की प्रस्तुतियां दे रहे हैं।
हिम महोत्सव का आयोजन उद्योग विभाग, हिम क्राफ्ट, पर्यटन विभाग, भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 30 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया। हिम महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव हिमाचल सरकार प्रबोध सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिम महोत्सव आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय उत्पाद व क्राफ्ट, पर्यटन, लोक संस्कृति और लोक व्यंजनों की और पर्यटकों को आकर्षित करना है।
चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल के कलाकारों की ओर से इस महोत्सव में सिरमौरी हाटी की नाटी के प्रदर्शन के दौरान आदिकालीन ठोडा नृत्य, रिहाल्टी गी, दीपक नृत्य, परात नृत्य, रासा नृत्य और जिला सिरमौर के प्रसिद्ध आदिकालीन सिंहटू नृत्य आदि विभिन्न नृत्य विधाओं की प्रस्तुतियां दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार दर्शकों के समक्ष पारंपरिक पढुआ नृत्य और लंबड़ा हास्य नृत्य नाटिका भी चूड़ेश्वर के लोक कलाकार प्रदर्शित कर रहे हैं। लोक नृत्यों के अलावा मशहूर लोक गायक रामलाल वर्मा, गोपाल हाब्बी, बिमला चौहान, सुनील चौहान लोकगीत गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोर रहे हैं।

चूड़ेश्वर मंडल के कलाकारों के अलावा इस महोत्सव में चंबा के कलाकारों की ओर से मुसादा लोक गायन और मंडी के लोक वादक दल द्वारा प्रतिदिन लोक तालों की प्रस्तुतियां भी दी जा रहीं हैं। चूड़ेश्वर मंडल के कलाकारों में चमन, अमीचंद, मनमोहन, सरोज, अनुजा, आरती, पायल, ज्योति, प्रीति, देवीराम, रवि दत्त, संदीप आदि लोक कलाकार शामिल हैं।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed