फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur police arrested one accused of declare crime from saharnpur utterpardesh

सिरमौर पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा उद्घोषित अपराधी

Tue, 15 Feb 2022 08:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:05 PM IST
विज्ञापन
sirmaur police arrested one accused  of declare crime  from saharnpur utterpardesh
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी कई सालों से पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था लेकिन आखिरकार पुलिस इसे सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीओ सेल नाहन की टीम ने वांछित उद्घोषित अपराधी मुनतीयाज निवासी गांव रायपुर, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। इस उद्घोषित अपराधी के खिलाफ 28 अप्रैल 2011 को जिला के पांवटा साहिब पुलिस थाना में पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पेश न होने की सूरत में अदालत ने इसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद से ही पुलिस को इसकी तलाश थी। एएसपी बबीता राणा ने बताया कि वांछित उद्घोषित अपराधी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में आईपीसी की धारा 176(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई के लिए मामला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed