{"_id":"6383b30e6c08f403f007ca64","slug":"sirmaur-news-two-boy-injured-in-bike-accident-in-rajan-sangdah-sirmaur-nahan-news-sml429148194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रजाना में बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रजाना में बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत राजाना के उपरला-रजाना मार्ग पर रविवार को बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायल युवकों को ददाहू चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला चिकित्सालय नाहन रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार बाइक को जरग निवासी 19 वर्षीय युवराज चला रहा था। उसके पीछे रेड़ली पंचायत के राईचा गांव का 17 वर्षीय चमन बैठा हुआ था। दोनों युवक बाइक से मुख्य मार्ग की ओर आ रहे थे। इसी दौरान एक पत्थर से टकराने के बाद बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कारण उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
संगड़ाह थाना से आईओ एएसआई गोविंद राम ने कहा कि दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नाहन भेज दिया गया है।
-----