फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news sangdah zone win jilasatriye folkdance pratiyogita in ludhiyana school

संगड़ाह जोन ने जीती जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता

Sun, 20 Nov 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news sangdah zone win  jilasatriye folkdance  pratiyogita in ludhiyana school
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुधियाना में दो दिवसीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत आयोजित नृत्य स्पर्धा संगड़ाह जोन के नाम रही। इसमें नाहन जोन ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में राजगढ़ जोन की यामिनी कश्यप प्रथम, पांवटा जोन मुस्कान द्वितीय तथा सतौन जोन की भारती तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

सुगम संगीत मुकाबले में नाहन की सिमरन, पांवटा की वंशिका और राजगढ़ जोन की तमन्ना क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। शास्त्रीय संगीत मुकाबले में पांवटा जोन की वंशिका, संगड़ाह जोन की ममता और सराहां जोन की किरण ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूहगान में पांवटा जोन प्रथम, नाहन जोन द्वितीय, वाद्य वादन प्रतियोगिता में संगड़ाह जोन पहले और नाहन जोन दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

एकांकी प्रतियोगिता में नाहन और राजगढ़ जोन की छात्राएं क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी कुल्लू में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे। निर्णायक मंडल में दिनेश शर्मा, सरला ठाकुर, मयंक शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, प्रभात शर्मा, हुकम शर्मा, वीर सिंह ठाकुर, हिमांशु चौहान एवं कपिल मोहन शामिल रहे। ग्राम पंचायत अंधेरी के प्रधान विक्रम सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर एडीपीओ अविनाश मल्होत्रा, प्रधानाचार्य धनीराम भाटिया, रणफूआ पंचायत के प्रधान राजेंद्र शर्मा, कामेश्वर ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

्र

जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नृत्य प्रस्तुत करतीं नाहन जोन की छात्राएं। संवाद

जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नृत्य प्रस्तुत करतीं नाहन जोन की छात्राएं। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed