फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news one person died in batapou ponta sahib due to fansi

Sirmour News: बातापुल के समीप किरायेदार युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

Mon, 28 Nov 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news one person died in batapou ponta sahib  due to fansi
sirmaur news one person died in batapou ponta sahib due to fansi
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के बातापुल क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक एक स्थानीय निजी कंपनी में काम करता था। मौके से कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है। सोमवार को परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बातापुल के समीप स्थानीय निवासी तुषार ने पुलिस थाने में सूचना दी कि उत्तरप्रदेश के जिला हरदोई, डाक घर पचकोहरा, ग्राम चमरहिया निवासी सूरज द्विवेदी (18) पुत्र सर्वजीत पांवटा साहिब के बातापुल के नजदीक किराए के मकान में रहता था। युवक किसी कंपनी में कार्य करता था। युवक ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षी हितेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर जायजा लिया। युवक कंपनी में ठेकेदार के पास काम करता था। अकेला ही कमरे में रह रहा था। आखिरी बार उसे 25 नवंबर को कंपनी में अन्य मजदूरों ने शाम को कंपनी में ही देखा था। माता-पिता से काफी समय से बातचीत नहीं करता था। अपनी दादी के साथ ही बात करता था। दो दिनों से दादी से भी बात नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने पड़ोस के गांव के ही युवक मनोज को फोन कर सूरज के बारे में पूछा, तो मनोज ने मृतक के पड़ोस में रहने वाले तुषार को फोन करके सूरज के कमरा में जाकर देखने को कहा। मौके पर सूरज को पंखे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने सूचना मिलने पर दरवाजे की चिटकनी तोड़कर शव को पंखे से उतारा। निरीक्षण करने पर कमरे से कोई भी सूसाइड नोट नहीं मिला है।

डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि की है। बताया कि मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed