फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news dr harleem kaur honoured in gloval international film festival noida

Sirmour News: डॉ. हरलीन कौर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के रुप में की गई सम्मानित

Sun, 11 Dec 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news dr harleem kaur honoured in gloval international film festival noida
फाइल 11 के साथ ग्लोबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल नोयडा में पांवटा साहिब की टैरो कार्ड रीडर डॉ हरलीन ? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। ग्लोबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल नोएडा में पांवटा साहिब की टैरो कार्ड रीडर डॉ. हरलीन कौर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फिल्म, टीवी कलाकारों समेत देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया। हरलीन को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर मुख्य वक्ता आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

इंटरनेशनल चेंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सौजन्य से 15वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा में आयोजित हुआ। प्रख्यात फिल्म निर्देशक मारवाह स्टूडियो और एक्टिंग एकेडमी फिल्म इंस्टीट्यूट नोयडा के संदीप मारवाह, आईसीएमईआई के अशोक त्यागी, पीएचडी के सौरभ सान्याल, एफएफआई के साक्षी मेहरा, यूनिवर्सल स्टूडियो के माइक बेरी ने 15वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2022 का कर्टेन रेजर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पांवटा निवासी डॉ. हरलीन कौर ने अपने प्रकाशित मेडिकल टैरो कार्ड्स की एक लिपि डॉक्टर संदीप मारवाह को देकर अपना आभार व्यक्त किया। प्रख्यात फिल्म निर्देशक और मारवाह स्टूडियो और फिल्म एकेडमी के संदीप मारवाह की ओर से डॉक्टर हरलीन को टैरो कार्ड रीडर व सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई ऐसी जानी मानी हस्तियां थीं, जिनको फिल्म पद्मभूषण के सम्मान से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में महाभारत के अर्जुन, श्रीनिवास राव, सुचित्रा कृष्णामूर्ति, ब्रजिंद्र काला, हिमानी शिवपुरी, दिगंगा सूर्यवंशी, गिरीश थापर को फिल्म भूषण अवार्ड ऑफ हिन्दी सिनेमा से नवाजा गया। बता देें कि पांवटा निवासी हरलीन कौर देश में प्रख्यात टैरो कार्ड रीडर है। कई टीवी चैनलों पर कार्यक्रम में आ चुकी हैं जिसके लिए डॉ. हरलीन कौर को देश के विभिन्न राज्यों में अब तक सम्मानित किया गया है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed