फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news cristamas is the festival of love-peace and happiness said father petric

क्रिसमस प्रेम, खुशी और आशीष का दिन : फादर पेट्रिक

Sun, 25 Dec 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news cristamas is the festival of love-peace and happiness said father petric
नाहन की चर्च आफ नार्थ इंडिया में ईसाई समुदाय के लोगों को फूल भेंट करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संव? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शहर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आईटीआई के समीप चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों और बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के समक्ष कैंडल जलाकर प्रार्थना में हिस्सा लिया। चर्च के फादर पेट्रिक ने वहां उपस्थित लोगों को बताया कि क्रिसमस का दिन प्रेम, खुशी, आनंद और आशीष का दिन है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से मिल-जुलकर रहने का आह्वान किया। यहां ईसाई समुदाय के अलावा अन्य लोग भी काफी संख्या में पहुंचे। लोगों विशेषकर बच्चों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान बच्चों ने क्रिसमस ट्री भी सजाया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

दिल्ली गेट स्थित चर्च ऑफ नार्थ इंडिया को भी लाइटों से बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया। यहां पर धार्मिक एकता और सद्भावना देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के लोग मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी सिरमौर ने जिला अध्यक्ष कैप्टन सलीम अहमद की अगुवाई में ईसाई समुदय के लोगों से मिलने पहुंचे। इस मौके पर कैप्टन सलीम अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष शकील अहमद शेख, प्रदेश उपाध्यक्ष जीनत खान, सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदान, जिला महिला उपाध्यक्ष चांद बीबी, ब्लॉक प्रधान नासिर अली, रंजीता शेख, नसीमा अंसारी, मोहम्मद अली मिर्जा, हाजी यामीन, शबाना शेख, यासीन ने ईसाई समुदाय की नीरू दत्ता, हैप्पी को केक और फूल भेंट किए। सभी लोगों को यहां एक साथ केक काटकर क्रिसमस की खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----बाक्स
मेडिकल कॉलेज में बांटे गए मरीजों को फल
क्रिसमस के उपलक्ष्य में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में कारमल कान्वेंट स्कूल के शिक्षकों ने मरीजों को फल वितरित किए। शिक्षकों ने हर वार्ड में जाकर मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर स्कूल के शारीरिक शिक्षक गुलशन अहमद, दलबीर सिंह खालसा अन्य शिक्षक व मेडिकल कॉलेज स्टाफ में वार्ड सिस्टर रजनी शर्मा, नर्स शिखा, सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed