फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news 31 unit blood collect in nahna medical college camp- organised by amar ujala and ncc company

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज नाहन में रक्तदाताओं ने दिखाया जोश, 31 यूनिट खून एकत्रित

Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news 31 unit blood collect in nahna medical  college camp- organised by amar ujala and ncc company
सिरमौर के नाहन मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि कर्नल राजीव शर्मा ए? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। फर्स्ट एचपी इंडीपेंडेंट कंपनी एनसीसी नाहन और अमर उजाला ने संयुक्त रूप से डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड बैंक में रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया। एनसीसी की 75वीं वर्षगांठ पर हुए इस शिविर का शुभारंभ कर्नल राजीव शर्मा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर एक-एक जिंदगी बचाने जा रहे हैं। रक्तदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। रक्तदान शिविर सुबह ठीक 10:30 बजे शुरू हुआ। इस दौरान कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान करके पुण्य कमाया। शिविर में कुल 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्त का महादान करने वालों में एनसीसी कैडेट सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर सूबेदार नरेश कुमार, सूबेदार उधम सिंह, हवलदार ओमदत्त, हवलदार इरशाद अली, हवलदार बलदीप सिंह, हवलदार सुखबादल सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निशी जसवाल, राजेश शर्मा और इंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शिविर में इन लोगों ने किया रक्त का महादान
रक्तदान करने वालों में सूबेदार उधम सिंह, राजेश पंवार, विशाल शर्मा, मोहित, तान्या तोमर, शीतल चौधरी, हिमांशु, पंकज, मानशी शर्मा, अमन, गौरव ठाकुर, काजल, नीरज शर्मा, सुमित कुमार, राजेश चौहान, आकांक्षा, लीना शर्मा, पृथ्वी गुरंग, अनूप थापा, निखिल, सौरभ, अनूप, शिव कुमार, रोहन शर्मा, शालिनी, किशोरी शर्मा, नरेश कुमार, हिमांशु, मदन सिंह, इरशाद अली, सुखविंद्र सिंह शामिल रहे।
---
किसी की जान बचाना सबसे बड़ा धर्म : रक्तदाता
1. सूबेदार नरेश कुमार ने कहा कि किसी की जान बचाना सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंद व्यक्ति को खून देने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
2. पहली बार रक्त दे रही बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा तान्या तोमर ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरा खून किसी जरूरतमंद के काम आ सकेगा। मैं आगे भी रक्तदान जरूर करूंगी।

3. पहली बार रक्त दे रहे संस्कृत कॉलेज के छात्र पंकज ने कहा कि जरूरतमंद के लिए हमेशा काम आना चाहिए। मैंने पहली बार रक्त दान किया है।
4. छठी बार रक्तदान कर रहे सूबेदार उधम सिंह ने कहा कि खून नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। मुझे खुशी है कि मेरे खून से एक जिंदगी बचेगी।
5. बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रोहिणी कपूर ने कहा कि मेरी इच्छा खून देने की थी लेकिन एचबी कम होने से खून नहीं लिया गया। मुझे उम्मीद है मैं आगे रक्त दे पाऊंगी।
6. बीए तृतीय वर्ष के छात्र नमन ठाकुर ने कहा कि पहली बार मुझे रक्त देने का यह अवसर मिला। आज रक्तदान कर असीम संतुष्टि मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed