{"_id":"6383aed8fc24c72f54782f52","slug":"sirmaur-news-3-08-crore-rupees-will-spent-on-bdo-office-building-in-nahan-sirmaur-nahan-news-sml4291465181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 3.08 करोड़ के बीडीओ कार्यालय भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 3.08 करोड़ के बीडीओ कार्यालय भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
विज्ञापन
सिरमौर के नाहन में नया बन रहा विकास खंड अधिकारी कार्यालय भवन। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में आईटीआई के पास खंड विकास अधिकारी कार्यालय का चार मंजिला भव्य भवन जल्द बनकर तैयार होगा। भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सीलिंग व खिड़की दरवाजे लगाने का कार्य चल रहा है। आगामी दो महीने में यह पूरी तरह तैयार होगा। इस पर 3,08,47,800 रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है।
वर्तमान में बीडीओ कार्यालय शहर के बीचोबीच स्थित एक ऐतिहासिक धरोहर भवन में चल रहा है। यहां जाने वाली सड़क काफी संकरी है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। नए खंड विकास अधिकारी कार्यालय भवन में यह सारी सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। भवन के धरातल में अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पहली मंजिल में अधीक्षक कार्यालय के अलावा एसईबीपीओ, पंचायत निरीक्षक, उपनिरीक्षक, रिकॉर्ड रूम, कनिष्ठ अभियंता, कंप्यूटर ऑपरेटर, जेओए सहित रिसेप्शन रूम बनाया गया है। दूसरी मंजिल में बीडीओ कार्यालय, सहायक अभियंता, मनरेगा के वरिष्ठ सहायक, रिकॉर्ड रूम, कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी सहायक, रिसेप्शन और पंचायत समिति अध्यक्ष कार्यालय बनाया गया है। तीसरी मंजिल में मीटिंग हॉल बनाया गया है।
--
35 पंचायतों को मिलेगी सुविधा:
नाहन विकास खंड कार्यालय के अंतर्गत 35 पंचायतों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा व अन्य कार्य किए जाते हैं। इनमें चाकली, सुरला, विक्रमबाग, आमवाला-सैनवाला, क्यारी, त्रिलोकपुर, कोटला मोलर, देवका पुड़ला, कालाअंब, कौलावाला भूड़, बर्मा पापड़ी, पालियो, सलानी कटोला, बनेठी, पनार, नेहरस्वार, ददाहू, पराड़ा, बिरला, रामाधौण, मातर, महीपुर, कटाह शीतला, कमलाड़, नेहली-धीड़ा, बनकला, सतीवाला, देवनी, बगड़, पंजाहल, थाना-कसोगा, धगेड़ा, नाहन, नावणी और सेन की सैर आदि के लोगों को इस कार्यालय में सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
....
जल्द बनकर तैयार होगा
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश चंदेल ने बताया कि बीडीओ कार्यालय नाहन का भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि आगामी दो माह के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा।