{"_id":"6383b1a59a54e720fc433c91","slug":"sirmaur-news-1900-case-solved-in-lok-aadalats-in-sirmaur-district-on-sunday-27-nov-2022-nahan-news-sml4291475143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर की लोक अदालतों में 1,900 मामलों का हुआ निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर की लोक अदालतों में 1,900 मामलों का हुआ निपटारा
विज्ञापन
सिरमौर के नाहन में आयोजित लोक अदालत में कार्यवाही को लेकर अपनी बारी का इंतजार करते लोग। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में लोक अदालतों के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछली लोक अदालत की अपेक्षा इस बार जिले की लोक अदालतों में 1,500 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।
रविवार को जिला मुख्यालय नाहन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित जिले के विभिन्न न्यायालयों में कुल 10 लोक अदालतों का आयोजन किया गया। जिले में कुल 5,022 मामले लोक अदालत में सुनवाई के लिए पहुंचे जिसमें प्री-लिटिगेशन के 2,191 और 2,831 लंबित मामले शामिल हैं। कुल मामलों में से 1900 मामलों का निपटारा किया गया। इन लोक अदालतों में मामलों की सेंटलमेंट (समझौता) राशि 8,79,68,492 रही। लोक अदालतों में बिजली, पानी, मोटर वाहन अधिनियम सहित अनेक प्रकार के मामलों की मध्यस्ता की गई और उनका हल निकाला गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी ने बताया कि यह लोक अदालत 12 नवंबर को प्रस्तावित थी लेकिन चुनावों के चलते इसे रविवार को आयोजित किया गया। पिछली लोक अदालत के मुकाबले इस बार सुनवाई के लिए 1500 मामले अधिक आए हैं। बताया कि जिले की 10 लोक अदालतों में इस बार 5,022 मामले आए हैं। इसमें अधिकतर मामले मोटर व्हीकल एक्ट के शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालतों के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ा है। पिछली बार की अपेक्षा इस मर्तबा मामलों की असफलता दर कम नजर आई। उन्होंने बताया कि इस बार लोक अदालत में बेशक मामलों की सुनवाई संख्या कम रही हो लेकिन इनमें अधिक से अधिक मामलों का निपटारा हुआ है। गुजरात की एक पार्टी के मामले का भी लोक अदालत में निपटारा किया गया।
-----
नाहन के एक मामले में 7 साल बाद दो पक्षों में समझौता
जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मुताबिक 29 जुलाई 2015 के मामले में भी करीब 7 साल बाद लोक अदालत के माध्यम से दोनों पक्षों में समझौता हुआ है। इस मामले में एक ही मोहल्ले के रहने वाले दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने लोक अदालत का फायदा उठाया और आपस में गले मिलकर समझौता कर भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कहकर गए।

सिरमौर के नाहन में लोक अदालत में मामलों का निपटारा करते जिला एवं सत्र न्यायधीश आरके चौधरी। संवाद- फोटो : NAHAN