फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmaur Kabaddi team selection trial on 30th in Shillai

Sirmour News: शिलाई में सिरमौर कबड्डी टीम चयन को ट्रायल 30 को

Wed, 23 Oct 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Wed, 23 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sirmaur Kabaddi team selection trial on 30th in Shillai
अंडर-20 वर्ग में दस बजे तक खिलाड़ी करवा सकें पंजीकरण
विज्ञापन

सोलन के दभोटा में 16 से 17 नवंबर तक होगी कनिष्ठ वर्ग की स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/शिलाई(सिरमौर)। जिला सोलन के दभोटा में 16 और 17 नवंबर को राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी (अंडर-20) प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस स्पर्धा के लिए सिरमौर कबड्डी संघ 30 अक्टूबर 2024 को शिलाई में ट्रायल कराएगा। उसी दिन सुबह दस बजे तक ट्रायल में भाग लेने के लिए लड़के लड़कियां पंजीकरण भी करवा सकेंगे।
जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा व महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने बताया कि राज्य स्तरीय कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता लड़के-लड़कियों के वर्ग में भाग लेने के लिए सिरमौर कबड्डी संघ 30 अक्तूबर 2024 को पंचायत मैदान में ट्रायल करवा रहा है। जिसमें सिरमौर की लड़के और लड़कियों की टीम का चयन होगा। महाचसिव जीएस नेगी ने बताया कि इस ट्रायल में केवल सिरमौर जिले के 20 वर्ष से कम आयु के बालक जिनका वजन 70 किलोग्राम से अधिक न हो। वहीं, जिन बालिकाओं का वजन 65 किलोग्राम से अधिक न हो, वो भाग ले सकते हैं। ट्रायल देने के इच्छुक खिलाड़ियों की सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु होगी व 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा करवानी होगी। ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के खाने की व्यवस्था सिरमौर कबड्डी संघ द्वारा की जाएगी। ट्रायल देने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड तथा आयु प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन

महासचिव नेगी ने कहा कि ट्रायल में चयनित हुए दोनों वर्ग के खिलाड़ियों (लड़के व लड़कियों) को प्रशिक्षण शिविर के लिए 1 नवंबर से 14 नवंबर 2024 तक आना अनिवार्य होगा। स्थान के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। कहा कि 15 नवंबर को लड़कियों की टीम तथा 16 नवंबर को लड़कों की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सोलन रवाना होगी। लड़कियों की प्रतियोगिता 16 नवंबर को तथा लड़कों के प्रतियोगिता 17 नवंबर को दभोटा में होगी। बालिका वर्ग में 14 दिन का प्रशिक्षण शिविर तथा बालक वर्ग में 15 दिन का शिविर लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed