फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Simran of Government Nursing College won the speech competition

Sirmour News: राजकीय नर्सिंग कॉलेज की सिमरन ने जीती भाषण प्रतियोगिता

Thu, 17 Oct 2024 07:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 17 Oct 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
Simran of Government Nursing College won the speech competition
साई हॉल नाहन में सम्मानित होने के बाद नर्सिंग सम्मान दिवस पर हुई स्पर्धा के प्रतिभागी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

तीन विषयों पर विभिन्न संस्थानों से आई नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने रखे अपने विचार
धैर्य, सहिष्णुता, दया और त्याग भाव से करें कार्य : अनूप भटनागर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री सत्य साई सेवा समिति नाहन ने भगवान श्री सत्य साई सेवा की 99वीं जयंंती के उपलक्ष्य में आयोजित नर्सिंग सम्मान दिवस, राष्ट्रपति सम्मान से अलंकृत साई प्रेमी सिस्टर सुशांता को समर्पित किया।
इस मौके पर साई समिति की ओर से अनूप भटनागर ने नर्सिंग प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक जीवन में हर कार्य को धैर्य, सहिष्णुता, दया व त्याग भाव से करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नर्सिंग स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ की हड्डी है.., मानवसेवा ही माधव सेवा है.. और आधुनिक जीवन में नर्सिंग व्यवसाय में चुनौतियां.. विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें डॉ. सलोनी कौशल, डॉ. अनूप कुमार व साई विद्या ज्योति कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रो. रविकांत शर्मा ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
विज्ञापन

समिति के जिला प्रधान प्रो. अमर सिंह चौहान ने बताया कि भाषण स्पर्धा में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नर्सिंग स्कूल नाहन की छात्रा सिमरन कौर ने पहला, माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा बायजा ने दूसरा और नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल की उर्वशी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा कुमारी, शगुन मिन्हास, शगुन शर्मा को विशेष प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान प्रो. अमर सिंह चौहान, माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज से प्रो. मीनाक्षी ठाकुर, राजकीय नर्सिंग स्कूल से प्रधानाचार्य प्रतिभा वर्मा, रेखा वर्मा, साई सेवा समिति की जिला भजन संयोजक रजनी ठाकुर, बाल विकास गुरू सरिता भटनागर, निर्मल पराशर, कविता अग्रवाल, डॉ. सुरेश जोशी, कृष्ण चंद सोहल, किशोरी लाल सोहल, अजय पाबूच, अनिल कौशिक, देवेंद्र शर्मा, प्रमोद चौहान व सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed