फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   silai win mahila kabbdhi match in renuka

शिलाई ने जीता महिला कबड्डी का खिताब

Tue, 16 Nov 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
silai win mahila kabbdhi match in renuka
रेणुकाजी मेले के दौरान महिला कबड्डी टीम से परिचित होतीं अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर। - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। खेलो इंडिया थीम के तहत आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले के तीसरे दिन मंगलवार को आयोजित की गई महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स अकादमी शिलाई ने स्पोर्ट्स अकादमी जींद हरियाणा को पराजित कर प्रतियोगिता के खिताब पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन

महिला कबड्डी के इस दिलकश एवं रोचक मुकाबले को देखने के लिए रेणु मंच का पंडाल देर शाम तक भी दर्शकों से खचाखच भरा रहा। शिलाई की टीम ने हरियाणा के जींद की टीम को पटखनी देते हुए उन्हें 26 अंकों से पराजित किया। शिलाई ने 60 और जींद ने 34 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

जबकि, इससे पूर्व जींद ए ने सिरमौर अकादमी पांवटा को स्पोर्ट्स अकादमी शिलाई ने जींद बी को पराजित करके फाइनल में अपनी जगह बनाई थी, जिसका फाइनल मुकाबला शिलाई और जींद के बीच खेला गया जिसमें शिलाई की बालिकाओं ने अपना दमखम दिखाते हुए हरियाणा के जींद की टीम को 26 अंकों से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। इसके अलावा पुरुष वॉलीबाल स्पर्धा में हिमाचल होमगार्ड और हरिपुरधार के बीच खेला गया जिसमें हरिपुरधार ने हिमाचल होमगार्ड को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में नौहराधार ने बेचड़ बाग को 2-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। जबकि, महिला वॉलीबाल मैच फागू के नाम रहा। फागू की महिला खिलाड़ियों ने दीदग को 2-1 से पराजित करके सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। जबकि, बैडमिंटन की स्पर्धा में बड़ोन के रक्षित ने आदित्य को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित करके खिताब जीता। इससे पूर्व महिला कबड्डी के समापन की मुख्यातिथि एडीसी सोनाक्षी सिंह तोमर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कबड्डी में विजेता शिलाई की टीम को बधाई दी।

इस मौके पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान, सीईओ दीपराम शर्मा जिला खेल अधिकारी मनुज शर्मा एवं एडीपीओ अविनाश मल्होत्रा सहित अन्य अधिकारी व सैकड़ों दर्शक भी मौजूद रहे।
.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed