फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   silai bjp organised railly against state govt.

Sirmour News: सरकार संस्थान वापस दो के नारों से गूंजा सतौन बाजार

Wed, 15 Mar 2023 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
silai bjp organised railly against state govt.
सतौन में सरकार द्वारा बंद किए संस्थानों के विरोध में रैली निकालते शिलाई भाजपा मंडल के पदाधिकारी
सरकार संस्थान वापस दो के नारों से गूंजा सतौन बाजार
विज्ञापन

संस्थान बंद करने पर शिलाई भाजपा ने निकाली रोष रैली
लोगों की परेशानी देखकर ही खोले थे संस्थान: बलदेव
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। प्रदेश सरकार की ओर से बंद किए गए संस्थानों को लेकर भाजपा मंडल शिलाई ने बुधवार को सतौन में विरोध रैली निकाली। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार संस्थान वापस दो के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया। रैली स्थानीय विश्राम गृह से शुरू होकर बाजार होते हुए सतौन बस अड्डे पर पहुंची।
इससे पहले विश्राम गृह में सतौन पंचायत के अलावा आसपास की आधा दर्जन पंचायतों के कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर बलदेव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए संस्थान खोले थे।
विज्ञापन

इससे दूरदराज के ग्रामीणों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया गया। कई संस्थानों में लोगों के कामकाज होने लगे थे लेकिन प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आते ही सरकारी संस्थान बंद कर दिए। सतौन में पूर्व सरकार की ओर से खोली उपतहसील और डिग्री कॉलेज भी इसकी भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार संस्थान तभी खोलती है जब बजट का प्रावधान होता है और यदि बजट का प्रावधान नहीं भी होता है तो बजट का प्रावधान कराना सरकार का काम है।
इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। भाजपा ने सरकार के खिलाफ एक रोष रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सतौन जोन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
.......राजपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed