{"_id":"56fd200e4f1c1bf81df00110","slug":"shortage-of-ration-in-rajgargh-area-ration-dipos","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ के सरकारी डिपो में नहीं मिल रहा पर्याप्त राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ के सरकारी डिपो में नहीं मिल रहा पर्याप्त राशन
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Thu, 31 Mar 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
सड़ा राशन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ तहसील में डिपुओं के माध्यम से गरीब परिवारों को मिलने वाला सस्ते राशन की सप्लाई कम होने के कारण कई स्थानों पर लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के राजगढ़ स्थित केंद्र से राजगढ़ तहसील के 55 डिपुओं को राशन की सप्लाई की जाती है, लेकिन पिछले चार पांच महीनों से यहां पूरी सप्लाई न आने के कारण कई डिपुओं में गरीब परिवारों को गेहूं व चावल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों रघुनाथ सिंह, जगदीश, सुनील, सिम्पल व विजय ने बताया कि पिछले कई महीनों से राशन के लिए आने वाले डिपो होल्डरों को पूरा राशन नहीं मिल पाता है। उसमें भी गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को मिलने वाला सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि एक तरफ तो महंगाई की मार से लोग पहले ही त्रस्त हैं, ऐसे में उनको मिलने वाले सस्ते राशन पर भी कटौती करना भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि इस कमी का लाभ डिपो होल्डर उठा रहे हैं और दूसरे महीने राशन नहीं देते हैं। इस बारे में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के निरीक्षक अरुण ठाकुर से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि पिछले पांच महीनों से पूरे प्रदेश में बीपीएल परिवारों के राशन की सप्लाई पूरी नहीं मिल पा रही है। इस कारण यह समस्या आई है। क्षेत्र के 55 डिपुओं में से चार-पांच डिपो राशन से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जिन डिपुओं को यह राशन नहीं मिलता है उनको दूसरे महीने दे दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि डिपो होल्डर राशन नहीं दे रहे हैं तो उसकी शिकायत उन्हें करें।