फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Shop and house will be identified by number in Rajgarh

राजगढ़ में नंबर से होगी दुकान और घर की पहचान

Wed, 25 Aug 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Shop and house will be identified by number in Rajgarh
राजगढ़ (सिरमौर)। जिले की नगर पंचायत राजगढ़ में बहुत जल्द अब हर दुकान और घर का अलग नंबर होगा। अलग नंबर मिलने के बाद शहर की हर दुकान और घर की अलग पहचान बन जाएगी। सचिव नगर पंचायत राजगढ़ अजय गर्ग ने बताया कि इसके लिए सेंट्रल कमर्शियल इंडस्ट्री इंडिया डिजिटल सर्वे कंपनी ने राजगढ़ शहर का सर्वे आरंभ कर दिया है। कंपनी दुकान और घर पर जाकर पूरा विवरण एकत्र करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पंचायत राजगढ़ के हर घर और दुकान पर एक प्लेट चस्पां की जाएगी। इस पर दुकान या उस घर का नंबर अंकित होगा। उस नंबर के आधार पर दुकान और घर का पूरे विवरण की जांच की जाएगी। इस तरह आधार कार्ड से किसी व्यक्ति की पूरी पहचान की जा सकती है।
विज्ञापन

उसी तर्ज पर इस नंबर से उस घर और दुकान की पूरी पहचान की जा सकेगी। यह नंबर प्लेट लगाने के लिए हर घर और दुकान से 60 रुपये भी लिए जाएंगे। नगर पंचायत राजगढ़ के सचिव ने सभी नागरिकों से इस कार्य में सहयोग का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed