फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shastri appointment in sirmaur

Sirmour News: नये शिक्षा सत्र से पहले जिले के दुर्गम इलाकों में पढ़ाई की टेंशन हुई खत्म

Fri, 07 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
shastri appointment in sirmaur
राजीव ठाकुर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर। संवाद
सचित्र--(फोटो अवश्य लगाएं ताकि सूत्र कायम रहें)
विज्ञापन

नये शिक्षा सत्र से पहले जिले के दुर्गम इलाकों में पढ़ाई की टेंशन हुई खत्म
शिक्षा विभाग ने जिले के दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में रिक्त पड़े शास्त्री के पद भरे
नवनियुक्त अध्यापकों को दस दिन के भीतर स्कूल में देनी होगी ज्वाइनिंग
कार्यभार ग्रहण न करने पर नियुक्तियां होंगी रद्द, दूसरों को मिलेगा अवसर
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला के दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में अब नये शिक्षा सत्र से विद्यार्थियों को पढ़ाई की टेंशन नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने शिक्षा में गुणवत्ता लाने के मकसद से सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में रिक्त चल रहे शास्त्री के पदों पर अध्यापकों की नियुक्तियां कर दी हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के सौजन्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।
जानकारी के अनुसार सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में लंबे समय से शास्त्री के पद रिक्त चल रहे थे। ऐसा होने से विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। अब, प्रदेश सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के माध्यम से जिला के दुर्गम क्षेत्र के नौ स्कूलों में रिक्त पड़े पदों पर अध्यापकों की नियुक्तियां कर दी हैं। इससे नये शिक्षा सत्र से इन स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित वर्ग से संबंधित अध्यापकों को यह नियुक्तियां दी गई हैं। जिन अध्यापकों को नियुक्तियां दी गई हैं, उनको दस दिन के भीतर अपना कार्यभार ग्रहण करना होगा। ऐसा न होने की सूरत में विभाग ने उनकी नियुक्तियां रद्द करने की बात भी कही है। इसके बाद विभाग प्रतीक्षा सूची में शामिल दूसरे उम्मीदवारों को यह नौकरी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उप-निदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि सरकार और शिक्षा विभाग गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले के नौ स्कूलों में शास्त्री के रिक्त पदों पर अध्यापकों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। इनको दस दिन के भीतर कार्यभार संभालने के आदेश जारी किए गए हैं।
---बाक्स
जिले के इन स्कूलों में दी गई नियुक्तियां
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने आशा देवी पुत्री भवानी सिंह हमीरपुर को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लानाचेता, शीतल कुमारी पुत्री शमशेर सिंह बिलासपुर को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोटला बरोग, कांता देवी पुत्री अशोक कुमार को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बांदली ढांढस, नीतू कुमारी पत्नी गोविंद सिंह कांगड़ा को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वासनी, अर्पणा शर्मा पुत्री शादी लाल ऊना को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लानापालर में नियुक्ति दी है।

वहीं पूजा देवी पुत्री मेहर सिंह, कांगड़ा को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सनौरा, दीपाली पुत्री गुरू प्रसाद, पांवटा को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोड़ा ध्यारी, बंदना कुमारी पत्नी सनूप कुमार कांगड़ा को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडूरी और मंजू देवी पुत्री ओंकार चंद पालमपुर को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाहां में नियुक्ति दी है।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed