{"_id":"621d0c06260241213c2c2e76","slug":"senior-citizen-injured-in-dadhahu-bazar-due-to-hit-of-private-bus-nahan-news-sml401113745","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू बाजार में निजी बस की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू बाजार में निजी बस की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल
विज्ञापन
senior citizen injured in dadhahu bazar due to hit of private bus
ददाहू ( सिरमौर) ददाहू बस अड्डे पर सोमवार सुबह निजी बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के चीखने चिल्लाने से व्यक्ति की जान बच गई लेकिन उसकी दाईं टांग बस की चपेट में आने से फ्रेक्चर हो गई।
ददाहू के 78 वर्षीय प्रेम चंद वर्मा सोमवार की सुबह अपनी दुकान के समीप ही बाहर खड़े थे। इस दौरान बस अड्डे से निकल रही रेणुकाजी से पांवटा जाने वाली निजी बस कपूर कोच उनसे टकरा गई। इससे वह नीचे गिर गए और उनकी दाईं टांग बस की चपेट में आ गई।
लोगों की सहायता से उन्हें सिविल अस्पताल ददाहू ले जाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल अंबाला कैंट लेकर गए हैं। सूचना मिलते ही रेणुका पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध लापरवाही बरतने का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि घायल बुजुर्ग व्यक्ति को उपचार के लिए रेफर किया गया है। चालक के विरुद्ध लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज करने के साथ ही बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।