{"_id":"61b4e3089a7a1443c860a416","slug":"sela-kui-football-team-enter-in-semifinal-of-super-cup-pratiyogita-ponta-sahib-nahan-news-sml393124921","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलाकुई फुटबाल क्लब टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलाकुई फुटबाल क्लब टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन
पांवटा साहिब में सुपर कप फुटबाल प्रतियोगिता के शनिवार को हुए मुकाबले के दौरान विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब( सिरमौर)। पांवटा यूनाइटेड फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित चौथी पांवटा सुपर कप फुटबाल प्रतियोगिता में सेलाकुई ने 6-4 से पीयूएफसी-बी पांवटा टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
शनिवार को क्वार्टर फाइनल मैच के मुख्यातिथि डीएसपी बीर बहादुर सिंह पांवटा साहिब ने सभी खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया। आयोजक अनुज शर्मा, बृजेश शर्मा, महेंद्र सिंह एवं गुरदीप सिंह ने बताया कि नगर परिषद मैदान पांवटा साहिब में शनिवार को प्रथम क्वार्टर फाइनल में सेलाकुई ने 6- 4 से पीयूएफसी-बी टीम को हराया।
इसके अलावा अन्य मैचों में ग्लोकल क्लब सहारनपुर ने संधू फुटबाल अकादमी को 5-4 और पीयूएफसी-ए पांवटा की टीम ने मेघमा एलायंस सहारनपुर को 6-0 से हराया। गड्डवाल क्लब ने विकासनगर पर 1-0, सोलन ने गाजियाबाद को 2-1 और ठाकुरी देहरादून टीम ने सुंदरनगर टीम को में 3-1 से हरा कर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
इस फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, अंबाला एवं हिमाचल की टीमें शामिल हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ 31 हजार और उपविजेता को ट्रॉफी व 21 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
इस अवसर पर एसएचओ पांवटा अशोक चौहान, पार्षद मधुकर डोगरी, पार्षद डॉ. रोहताश नागिया, नरेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर, बृजेश शर्मा, संजीव वर्मा बब्बू, अनुज शर्मा, कृष्ण भंडारी, गुरदीप सिंह, संदीप शर्मा, अरुण चौहान, संजीव कुमार, अक्षय, प्रीति, अंकिता और संजीव धीमान मौजूद रहे।
-------
सुपर कप फुटबाल प्रतियोगिता का समापन आज
चौथी पांवटा सुपर कप फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि समाजसेवी व व्यवसायी मदन मोहन शर्मा होंगे।