{"_id":"6a89b4ab0124e461eb00bfbc","slug":"sdm-rajiv-sankhyan-inspected-the-adopted-primary-school-chabahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-186810-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एसडीएम चबाहां स्कूल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एसडीएम चबाहां स्कूल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान चबाहां स्कूल में छात्रों को जानकारी देते हुए। स्रोत स्कूल
बच्चों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, चाहरदीवारी जल्द लगाने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने गोद लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला चबाहां का शनिवार को दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बातचीत कर विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।
एसडीएम ने बच्चों से संवाद किया और पढ़ाई सहित विभिन्न विषयों पर बातचीत की। उन्होंने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की गिरी हुई चाहरदीवारी का मामला भी सामने आया। स्कूल प्रबंधन ने चाहरदीवारी के पुनर्निर्माण की आवश्यकता से एसडीएम को अवगत करवाया। एसडीएम ने प्रबंधन को आश्वासन दिया कि चाहरदीवारी का निर्माण जल्द करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का होना भी जरूरी है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों की जरूरतों और विद्यालय की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।