फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   schools won in sports

Sirmour News: खेलकूद में सनौरा ने जीता सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब

Thu, 27 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
schools won in sports
राजगढ़ खंड की खेलकूद संपंन, 284 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। शिक्षा खंड राजगढ़ की अंडर-19 छात्र वर्ग की 70वीं जोनल खेलकूद प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा और दुग्ध प्रसंघ के पूर्व निदेशक सुंदर सिंह ठाकुर रहे।


जीआर मुसाफिर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में 21 स्कूलों के करीब 284 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनौरा ने अपने नाम किया। वॉलीबाल में मेजबान स्कूल सनियो दीदग कड़े फाइनल मुकाबले में शरगांव को हराकर विजेता बना। कबड्डी में जदोल टपरोली विजेता व सनौरा उप विजेता रहे। खो-खो में राजगढ़ विजेता, गढोल पीडग स्कूल उप विजेता रहा। योग में सनौरा विजेता व सनियो दीदग स्कूल उप विजेता रहा। शतरंज में धरोटी स्कूल विजेता व भुईरा उप विजेता रहा। कुश्ती ने फागु स्कूल विजयी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed