फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   school buliding work stop

टोका नगला स्कूल भवन के निर्माण पर ग्रामीणों ने लगाई रोक

Mon, 15 Feb 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Mon, 15 Feb 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
school buliding work stop

 शिक्षा खंड पांवटा के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ स्कूल टोका नगला के भवन निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। उन्होंने हिमुडा के अधिकारियों से निर्माण कार्य में लगी सामग्री की जांच करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


स्थानीय पंचायत प्रधान स्वर्ण सिंह, स्कूल एसएमसी प्रधान निसार अली सहित अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि इस स्कूल को दसवीं से अपग्रेड कर जमा दो का दर्जा मिला था लेकिन स्कूल भवन की कमी के चलते यहां पर छात्रों को खुले में शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। सरकार की ओर से स्कूल में तीन मंजिलें भवन के निर्माण को एक करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत हुई थी। इसके तहत यहां पर निर्माण कार्य शुरू हुआ लेकिन निर्माण के तीन दिन के बाद ही पिलरों की कंकरीट नीचे झड़ने लगी, जिस पर स्कूल के प्रधानाचार्य विजय राघव ने इसकी सूचना पंचायत व एसएमसी प्रधान को दी।
विज्ञापन



लोगों का आरोप है कि भवन निर्माण में मापदंड के अनुसार निर्माण सामग्री नहीं लगाई जा रही है। निर्माण कार्य में भारी कोताही बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए न तो विभागीय अधिकारी मौके पर आते हैं और न ही ठेकेदार कार्य की देखरेख में रुचि ले रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पहले निर्माण कार्य की जांच की जाए, उसके बाद फिर कार्य शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस संबंध में हिमुडा के सहायक अभियंता जोगिंद्र धीमान ने कहा कि स्कूल भवन निर्माण कार्य की मौके पर जाकर जांच की जाएगी। यदि ठेकेदार की ओर से करवाए गए कार्य में कमी पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed