फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   satya sai samiti organised salokocharan pratiyogita

Sirmour News: श्लोक उच्चारण स्पर्धा में अरिहंत स्कूल की स्नेहा रही अव्वल

Sun, 05 May 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
satya sai samiti organised salokocharan pratiyogita
नाहन में ईश्वम्मा दिवस पर हुई श£ोक उच्चारण स्पर्धा के प्रतिभागी विद्यार्थी एवं आयोजक। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

श्लोकोच्चारण स्पर्धा में अरिहंत स्कूल की स्नेहा रही अव्वल
ईश्वरम्मा दिवस पर श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन ने करवाई स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन की ओर से ईश्वरम्मा दिवस को लेकर श्लोकोच्चारण स्पर्धा आयोजित की गई। आनंद निलयम बाल विकास पक्का तालाब नाहन में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका अजय और लायक राम शास्त्री ने निभाई।
मंच का संचालन बाल विकास की छात्रा अक्षरा ने किया। स्पर्धा के दौरान प्रतिभागियों ने श्लोकों में नीतिपूर्ण श्लोकों के साथ-साथ गीता के सुंदर श्लोकों को संगीत के साथ सुर व काव्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया। इस स्पर्धा में प्रतिभागी को पांच श्लोक अनुवाद सहित पेश करने थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन की स्नेहा ने पहला, एवीएन स्कूल नाहन की सनिग्धा ने दूसरा और कन्या स्कूल नाहन की समायरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी नाहन की नियति पुंडीर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा अदिति को विशेष अतिथि छात्रा पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान, पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डाॅ. सुरेश जोशी, कृष्ण गौड़, बाल विकास संयोजिका निरूपमा जोशी, संयोजक विकास भटनागर, जया चौहान, चेतना सिंह, गिरीश योगी, कविता, सरिता समेत विभिन्न स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे।
---संवाद

नाहन में ईश्वम्मा दिवस पर हुई श£ोक उच्चारण स्पर्धा के प्रतिभागी विद्यार्थी एवं आयोजक। संवाद

नाहन में ईश्वम्मा दिवस पर हुई श£ोक उच्चारण स्पर्धा के प्रतिभागी विद्यार्थी एवं आयोजक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed