फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   satya parmar death in sirmaur

Sirmour News: हिमाचल निर्माता डाॅ. परमार की पुत्रवधू सत्या का निधन

Tue, 12 Nov 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
satya parmar death in sirmaur
पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल की पुत्री और पूर्व विधायक कुश की थीं पत्नी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू सत्या परमार (70) का निधन हो गया है। नाहन के पूर्व विधायक कुश परमार की धर्मपत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल की पुत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सत्या परमार के निधन से जिलेभर में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है रहा है कि सत्या करीब एक वर्ष से बीमार चल रहीं थीं। उन्होंने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। शहर के बंकूवाला में स्थित स्वर्गधाम में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उधर, नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व में उपाध्यक्ष रहीं सत्या के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed