{"_id":"65898ad743fd9be75807edb6","slug":"safar-e-shadat-nagar-kirtan-organised-in-nihaalgargh-to-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-15334-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नगर कीर्तन में साहिबजादों के बलिदान को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नगर कीर्तन में साहिबजादों के बलिदान को किया नमन
विज्ञापन
पांवटा साहिब के निहालगढ़ से गुरूद्वारे से नाहन पहुंचे नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संव
सचित्र
नगर-कीर्तन में साहिबजादों के बलिदान को किया नमन
निहालगढ़ से नाहन पहुंचा नगर-कीर्तन, उमड़ी भारी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सफर-ए-शहादत के अंतर्गत गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के बलिदान को लेकर निहालगढ़ गुरुद्वारा साहिब से नाहन तक नगर-कीर्तन निकाला गया। इसमें सिख समुदाय के लोगों ने साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया।
निहालगढ़ से नाहन पहुंचे नगर-कीर्तन का देर शाम सात बजे भव्य स्वागत किया गया। नगर-कीर्तन के दौरान सिख समुदाय के युवाओं ने गतका भी पेश किया। नगर-कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों ने की। इस दौरान सिख युवतियां नंगे पैर सड़क को झाडू से साफ करती दिखीं।
बैंड बाजे के साथ निकले इस नगर-कीर्तन को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर नगर-कीर्तन का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -संवाद