फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rotary sangni distributed sweator to children

Sirmour News: रोटरी संगिनी ने बच्चों को ठंड से बचने के लिए बांटे गर्म स्वेटर

Mon, 08 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
rotary sangni distributed sweator to children
नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर बांटेती रोटरी संगिनी की पद
महिला बीट--
विज्ञापन

सचित्र--


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब संगिनी नाहन ने सोमवार को कई स्कूलों में बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म स्वेटर वितरित किए। क्लब की महिला पदाधिकारियों की देखरेख में इन स्वेटरों का वितरण किया गया।

क्लब की महिला पदाधिकारी सोमवार सुबह नाहन के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक पाठशाला नलका, संभालका, भेड़ों-1, भेड़ों-2 व अगड़ीवाला में पहुंची और बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म स्वेटर प्रदान किए। इस दौरान दीपा बंसल, मोनिका जैन, भावना रत्न समेत रोटरी नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


भावना रत्न ने बताया कि क्लब की अध्यक्ष सोना चंदेल के निर्देश पर 61 बच्चों को यहां पर गर्म स्वेटर प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि स्कूल और आंगनबाड़ी की ओर से उनके क्लब को आवेदन मिला था, जिसमें बच्चों के पास स्वेटर नहीं होने की बात कही गई थी। इसके बाद रोटरी संगिनी ने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए यह स्वेटर प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed