फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   roads closed due to rain

Sirmour News: जिले में बारिश और भूस्खलन से 44 पेयजल योजनाएं और सात सड़कें ठप

Thu, 20 Aug 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
roads closed due to rain
जल शक्ति विभाग की योजनाओं को 3.72 करोड़ और सड़कों को 41.30 लाख का नुकसान
विज्ञापन

शिलाई और रेणुकाजी में दो पशुशालाएं क्षतिग्रस्त, बंद सड़कों को बहाल करने में जुटे विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/रोनहाट/शिलाई/नौहराधार (सिरमौर)। जिले में बारिश और भूस्खलन का दौर जारी है। जिले के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जल शक्ति विभाग की 44 योजनाएं बारिश की चपेट में आई हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग की सात सड़कें अवरुद्ध हुई हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाएं बहाल करने में जुटे हैं।
जल शक्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नाहन डिवीजन की 29, नौहराधार डिवीजन की 10 और राजगढ़ डिवीजन की दो पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा नाहन डिवीजन की तीन सिंचाई योजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। कुल 44 योजनाओं को 3.72 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पेयजल योजनाओं की लाइनें और अन्य ढांचे प्रभावित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लोक निर्माण विभाग की सात सड़कें अवरुद्ध हुई हैं। इनमें संगड़ाह डिवीजन की चार, नाहन डिवीजन की दो और राजगढ़ डिवीजन की एक सड़क शामिल है। सड़कों को करीब 41.30 लाख रुपये के नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया गया है। इसके अलावा नाहन-कुमारहट्टी एनएच और शिलाई-पांवटा एनएच पर भी कई स्थानों पर बारिश के दौरान मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। विभाग की मशीनरी को मौके पर भेजकर मलबा हटाने और मार्गों को सुचारु करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलाई और रेणुकाजी क्षेत्र में दो पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। कमराऊ तहसील के बोकाला में लाल सिंह की पशुशाला बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई। प्रशासन ने इसका अनुमानित नुकसान 20 हजार रुपये आंका है। वहीं, रेणुकाजी तहसील के लानापालर में रमेश्वर की पशुशाला भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। यहां करीब 10 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सड़क, पेयजल और पशुधन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
---
इनसेट
फिसलन से चार रूटों पर बस सेवाएं बंद
सराहां। पच्छाद क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सड़क मार्गों की हालत खराब होने के कारण चार रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। सड़कों पर चिकनी मिट्टी और फिसलन बढ़ने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बस सेवाएं रोक दी गई हैं। बारिश के कारण सराहां-मंडी खड़ाना, सराहां-कोट और सराहां-परमाणु समेत अन्य ग्रामीण संपर्क मार्गों पर बस सेवाएं बंद की गई हैं।

कार्यवाहक अड्डा प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पच्छाद क्षेत्र में सराहां से चलने वाले करीब चार सड़कों पर बस सेवाएं फिलहाल रोकी गई हैं। मौसम साफ होने और सड़क की स्थिति सामान्य होने के बाद बस सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed