{"_id":"68ada2edd077e762ea05adbd","slug":"rishi-panchami-festival-celebrated-in-shamah-panchayt-nahan-news-c-177-1-nhn1001-158110-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शमाह गांव में धूमधाम शुरू हुआ ऋषि पंचमी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शमाह गांव में धूमधाम शुरू हुआ ऋषि पंचमी महोत्सव
विज्ञापन
आज दलीप सिरमौरी समेत कई चर्चित कलाकार मंच पर मचाएंगे धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। ग्राम पंचायत शमाह में हर बार की तरह इस बार भी ऋषि पंचमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू हुआ। दो दिवसीय यह पर्व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग के साथ मनाया जाता है।
नव युवक मंडल शमाह के प्रधान विजय शर्मा, सचिव रमन शर्मा, राकेश, राहुल, राजेंद्र शर्मा, बंटी आदि ने बताया कि मंगलवार की रात्रि को महासू महाराज का बिरसु तथा गुणगान हुआ। बुधवार को दिन भर धार्मिक अनुष्ठान, देव स्नान और सामाजिक गतिविधियों के उपरांत रात्रि में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्यातिथि एएसपी शिमला रमेश चंद शर्मा निवासी गांव ठाना जामना तथा विशेष अतिथि पांवटा तहसीलदार ऋषभ शर्मा निवासी गांव सतौन होंगे।
इस दौरान हिमाचल के प्रसिद्ध लोकगायक दलीप सिरमौरी समेत कई अन्य स्थानीय और क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में लोक गीत, नाटी, नाटक, और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी।