{"_id":"6a4670b6581e9d4e2401c93b","slug":"review-of-malnutrition-anemia-and-welfare-schemes-in-sirmaur-improvement-in-sex-ratio-nahan-news-c-177-1-nhn1001-182365-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में कुपोषण, एनीमिया और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, लिंग अनुपात में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में कुपोषण, एनीमिया और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, लिंग अनुपात में सुधार
Thu, 02 Jul 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त प्रियंका वर्मा नाहन में मिशन शक्ति अंबरेला और पोषण अभियान के सफल क्रियान्वयन की समीक्ष
बैठक में लिंग अनुपात 1018 पहुंचा, पोषण अभियान और सुख आश्रय योजनाओं की समीक्षा
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने मिशन शक्ति अंब्रेला और पोषण अभियान के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने जिला स्तरीय निगरानी तथा समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कुपोषण, एनीमिया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई।
पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य 0-6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण व एनीमिया की दर कम करना है। इसमें किशोरियों को भी शामिल किया गया है। अभियान के तहत स्थानीय पौष्टिक आहार, मोटे अनाज और आहार विविधता को बढ़ावा दिया जा रहा है। अति कुपोषित बच्चों को पुनर्वास केंद्रों में रखने का भी प्रबंध होता है। महिला एवं बाल विकास विभाग सिरमौर में 1486 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से सेवाएं दे रहा है। इन केंद्रों से 12617 गर्भवती एवं धात्री महिलाएं और 2635 बच्चे (छह माह से छह वर्ष) लाभान्वित हो रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जन्म के समय लिंग अनुपात में सुधार हुआ है। यह गत वर्ष के 957 से बढ़कर इस वर्ष 1018 दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा देश और प्रदेश की तुलना में अधिक है।
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 52,11,500 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अभी तक 119 पात्र लाभार्थियों को 14,25,935 रुपये की राशि दी जा चुकी है। इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 18 वर्ष तक के 1891 लाभार्थियों को 57,70,228 रुपये मिले हैं। वहीं, 18 से 27 वर्ष के 11 लाभार्थियों को 2,26,499 रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की गई।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी और क्रेच का विस्तार
जिला सिरमौर में इस वित्त वर्ष के दौरान आठ आंगनबाड़ी सह क्रेच संचालित किए जा चुके हैं। भविष्य में 57 और क्रेच संचालित किए जाने प्रस्तावित हैं। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार ने विभिन्न मदों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अंजली गर्ग और जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।