फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   retired forest officers sammelan in nahan on 11 august

Sirmour News: सेवानिवृत्त वन अधिकारियों का सम्मेलन नाहन में कल

Fri, 09 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
retired forest officers sammelan in nahan on 11 august
सेवानिवृत्त वन अधिकारियों का सम्मेलन नाहन में कल
विज्ञापन

लंबित लाभों और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मंच पर आएंगे कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। फ्रेंडस ऑफ फॉरेस्टस.., सेवानिवृत्त वन अधिकारियों के संगठन की अहम बैठक नाहन में 11 अगस्त को होगी। इस बैठक को सफल बनाने के मकसद से शाही मिष्ठान भंडार नाहन में संगठन की बैठक हुई।
इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त वन मंडल अधिकारी संत राम राणा ने की। बैठक में सेवानिवृत्त वन मंडल अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा, सेवानिवृत्त सहायक अरण्यपाल डाॅ. दीन दयाल वर्मा और सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी ईश्वर शर्मा विशेषरूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में 11 अगस्त को सुबह ठीक 11 बजे नाहन के पक्का टैंक स्थित शाही रेस्तरांं में संगठन का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।
डॉ. दीनदयाल वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में पांवटा साहिब, राजगढ़, नाहन एवं रेणुका वन मंडलों से सेवानिवृत्त क्षेत्रीय वन अधिकारियों को आमंत्रित करने का भी प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही वन निगम से सेवानिवृत्त हुए वन अधिकारियों को भी शामिल करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन में सभी अधिकारियों को एक मंच प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक करने के साथ-साथ पूर्व अधिकारियों को लंबित लाभों के संदर्भ में जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह संगठन पूर्णत: गैर राजनीतिक और गैर धार्मिक संगठन होगा।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed