फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Renuka Dam will be built on the instructions of CWC, team arrived to inspect

Sirmour News: सीडब्ल्यूसी के इशारे पर बनेगा रेणुका बांध, निरीक्षण करने पहुंची टीम

Fri, 03 Jan 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 03 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Renuka Dam will be built on the instructions of CWC, team arrived to inspect
रेणुका बांध स्थल पर बांध का जायजा लेते सीडब्ल्यूसी के अधिकारी। संवाद
-परियोजना निर्माण में हो रही देरी का किया आंकलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। राष्ट्रीय महत्व की रेणुकाजी बांध परियोजना के निर्माण को लेकर केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने शुक्रवार को रेणुकाजी बांध स्थल का दौरा करके निर्माण से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की ताकि बांध निर्माण की प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि रेणुकाजी बांध परियोजना निर्माण की ओर अग्रसर है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने सीडब्ल्यूसी को अपना मुख्य परामर्शदाता (कंसल्टेंट) नियुक्त किया हुआ है। सीडब्ल्यूसी के इशारों पर ही रेणुका बांध का निर्माण किया जाना है। जिसको लेकर सीडब्ल्यूसी की टीम ने परियोजना स्थल का निरीक्षण करके निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं का आंकलन करने के साथ ही निर्माण में हो रही देरी के कारणों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


आयोग की टीम में सीडब्ल्यूसी के मुख्य अभियंता एके गुप्ता, निदेशक वसीम अशरफ व उपनिदेशक प्रकाश चंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने बांध निर्माण से जुड़े तमाम पहलुओं का निरीक्षण करते हुए परियोजना अधिकारियों से जानकारी ली और बांध निर्माण में हो रही देरी व लगातार बढ़ रही लागत का आंकलन भी किया। टीम ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों से बैठक करके परियोजना निर्माण से जुडे तमाम पहलुओं का अध्ययन भी किया। टीम शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट तैयार करके केंद्र सरकार को सौंपेगी। जिससे कि परियोजना के निर्माण की बाधाओं को दूर कर आगे बढ़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में परियोजना के कार्यकारी महाप्रबंधक संजीव कुमार, उप महाप्रबंधक राकेश निर्मोही, वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. नीरज सिंघल, प्रदीप महेरा, सुनील गुप्ता, कपिल दत्त शर्मा व संजीव कुमार सहित परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रेणुका बांध स्थल पर बांध का जायजा लेते सीडब्ल्यूसी के अधिकारी। संवाद

रेणुका बांध स्थल पर बांध का जायजा लेते सीडब्ल्यूसी के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed