फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Ranbir, Pradhan of Gojar Panchayat, becomes President of the Paonta Block Pradhan Sangh.

Sirmour News: गोजर पंचायत के प्रधान रणबीर बने पांवटा ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ranbir, Pradhan of Gojar Panchayat, becomes President of the Paonta Block Pradhan Sangh.
-37 पंचायत प्रधानों ने बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

-सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे प्राथमिकता पर उठाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब विकास खंड के प्रधान संघ के अध्यक्ष पद पर पूर्व सेना कमांडो एवं गोजर पंचायत के प्रधान रणबीर सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया है। रविवार को आयोजित बैठक में पांवटा ब्लॉक की 49 पंचायतों में से भाजपा समर्थित 37 पंचायत प्रधानों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रधान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में राकेश कुमार भाटावाली, निंद्रों देवी गुरुवाला-सिंघपुरा, बलबीर सिंह शिवा, रजनीश चौधरी रामपुर-भारापुर और राकेश कुमार बहराल को उपाध्यक्ष चुना गया। अल्का रानी टोकियो और तेजिंदर सिंह भूंगरनी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। नरेंद्र पाल मानपुरदेवड़ा और मोहन सिंह पातलियों को सह सचिव, जबकि पृथ्वी सिंह भंगानी और दिनेश चौहान टोरू डांडा आंज कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। शिक्षा देवी कुंजा और सुरेखा चौधरी गोरखुवाला को मुख्य सलाहकार बनाया गया। सुंदर सिंह मुगलांवाला करतारपुर को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में पवन पटियाल जामनीवाला और प्रीतिका सैणी बद्रीपुर को नियुक्त किया गया, जबकि रसीला बेगम मिश्रवाला को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

प्रधान संघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद रणबीर सिंह ने सभी पंचायतों को साथ लेकर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों को पेश आ रही समस्याओं को संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे पंचायतों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर प्रभावी तरीके से आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed