फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Rampal arrived within 10 minutes to provide rare AB-negative blood, saving a pregnant woman's life.

Sirmour News: दुर्लभ एबी निगेटिव रक्त के लिए 10 मिनट में पहुंचे रामपाल, गर्भवती को दिया जीवनदान

Fri, 18 Sep 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rampal arrived within 10 minutes to provide rare AB-negative blood, saving a pregnant woman's life.
ब्लड बैंक नाहन में रक्तदाता रामपाल को प्रमाणपत्र देतीं स्टाफ नर्स स्वाति पुंडीर। स्रोत: सोसायटी
रेणुका की गर्भवती मरीज के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड बैंक में नहीं था खून
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रेणुका तहसील के गांव खाला क्यार की एक गर्भवती महिला के लिए आपात स्थिति में दुर्लभ एबी निगेटिव रक्त की जरूरत पड़ी। मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड बैंक में इस रक्त समूह की उपलब्धता नहीं थी। ऐसे में ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी के सदस्य रामपाल ने महज 10 मिनट में ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। इससे मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका और जच्चा-बच्चा की जान बचाने में मदद मिली।
सोसाइटी के संचालक ईशान राव के माध्यम से रामपाल को जैसे ही रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिली, वह तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंच गए। मरीज का हीमोग्लोबिन कम होने के कारण प्रसव के लिए रक्त की आवश्यकता थी। आपात स्थिति को देखते हुए रामपाल ने अपना नौवां रक्तदान किया। रामपाल सोसायटी के सक्रिय सदस्यों में शामिल हैं और जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
विज्ञापन

ब्लड बैंक की स्टाफ नर्स स्वाति ने रामपाल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सोसाइटी ने लोगों से नशे, विशेषकर चिट्टे जैसी घातक लत के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए नियमित रक्तदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed