फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   quiz competition organised in arihant school nahan chirag and sanchi stood first

प्रश्नोत्तरी में चिराग और सांची की जोड़ी अव्वल

Thu, 23 Dec 2021 12:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
quiz competition organised in arihant school nahan chirag and sanchi stood first
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मुख्याति? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय गणित दिवस पर अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में गणित ओलंपियाड और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद और प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला सिरमौर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में स्कॉलर होम पांवटा स्कूल के चिराग और सांची ने पहला, डीएवी नाहन की पावनी और ईशान से दूसरा और डिवाइन विजडम पांवटा साहिब के राघव और रिमझिम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में डिवाइन विजडम माजरा की वंशिका और अभय, स्कॉलरहोम पांवटा साहिब की विशाखा एवं वंशिका और डीएवी नाहन के दिव्यांग व माधव की जोड़ी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड के कनिष्ठ वर्ग में जेएनवी नाहन के राणा अर्थव विशु ने पहला, एचवीएन जमटा के अभिमन्यु ठाकुर ने दूसरा और डीएवी नाहन की सौम्या गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा के वंश ठाकुर, द स्कॉलर होम पांवटा के अतीक सूद और डीएवी नाहन के अरमान खान ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में डीएवी नाहन के वेदांत अग्रवाल पहले, अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की सानिया अली दूसरे और डिवाइन विजडम माजरा के संयम पंवार तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के 40 विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपशिक्षा निदेशक प्रारंभिक जिला सिरमौर कर्मचंद धीमान, विज्ञान सुपरवाइजर शालू परमार, अनिल जैन चेयरमैन, सचिन जैन, राजेश सोलंकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed