{"_id":"6586e1be25495261b901c6a4","slug":"pujit-akshat-kalas-yatra-organised-in-ponta-sahib-nahan-news-c-177-1-ssml1030-15210-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में शान से निकली श्री अयोध्या से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में शान से निकली श्री अयोध्या से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा
विज्ञापन
- पांवटा साहिब में शनिवार को बद्रीपुर से गीता भवन मंदिर तक निकाली गई श्री अयोध्या से पूजित अक्ष
पांवटा साहिब में शान से निकली श्री अयोध्या से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा
बद्रीपुर मंदिर से शोभायात्रा गीता भवन पहुंचने पर अक्षत कलश हुआ स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में शनिवार को अयोध्या से पूजित अक्षत कलश भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शिव मंदिर बद्रीपुर से पांवटा गीता भवन तक यात्रा निकाली गई। पांवटा मुख्य बाजार स्थित गीता भवन में पूजित अक्षत कलश को स्थापित किया गया।
शनिवार को शिव मंदिर बद्रीपुर में क्षेत्र के 18 धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान नगर संचालक अरुण, दीपक भंडारी, हेमंत भारद्वाज, जिला सहसंयोजक सतीश पांडे, भरत राणा, राकेश कश्यप, पुनीत समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
बद्रीपुर से लेकर पांवटा मुख्य बाजार स्थित गीता भवन तक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के मंदिरों के पुजारी, प्रतिनिधि, नगर वासी एवं संघ के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
संवाद