फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   public

धारटीधार क्षेत्र के विकास को 11 सदस्यीय समिति का होगा गठन: सुखराम

Mon, 28 Sep 2020 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
public
नाहन (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा है कि धारटीधार के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहां विकासात्मक गतिविधियों के लिए 11 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। इसके साथ ही बिजली बोर्ड का विश्राम गृह भी यहां बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से विश्राम गृह के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का आह्वान किया। सुखराम चौधरी ने सोमवार को धारटीधार क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि समिति में प्रत्येक पंचायत से एक-एक प्रतिनिधि और दो प्रतिनिधि वह स्वयं नियुक्त करेंगे। उन्होंने बताया कि यह समिति समय-समय पर क्षेत्र की समस्याओं का आकलन कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने बताया कि वह हर तीन माह में इस क्षेत्र का दौरा करेंगे। ताकि लोगों की समस्याओं का निराकरण समय पर हो सके। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत भरोग बनेड़ी में आयोजित क्षेत्र की 9 पंचायतों के संयुक्त कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। शेष समस्याओं को उन्होंने एक माह में निराकरण के आदेश दिए। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि क्षेत्र को 5 भागों में विभाजित किया गया है। जिसमें ददाहू, संगडाह, हरिपुरधार, नौहराधार, भरोग-बनेड़ी प्रमुख हैं। इससे पूर्व एपीएमसी के चेयरमैन रामेश्वर शर्मा ने लोगों की समस्याओं से मंत्री सुखराम चौधरी को अवगत करवाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रूप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र ठाकुर, पूर्व चेयरमैन एससी-एसटी कॉरपोरेशन बलवीर चौहान, मंडलाध्यक्षा सुनील शर्मा के अलावा क्षेत्र की मालग, छछेती, बरोग बनेडी, भनैत हल्दवाडी, कांडो-कांसर, कटवाडी-भागड़त, बाड़थल मधाना, बिरला, थाना-कसोगा पंचायतों के ग्रामीण व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed