फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   programme in ponta college

Sirmour News: पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अंशिका ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Fri, 15 Nov 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
programme in ponta college
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता की विजेता अंशिका प्रथम व अन्य कॉलेज प्राचार्य डॉ. विभव क
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अंशिका ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विभव ने शोध कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया
वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से जलवायु परिवर्तन और इसका वैश्विक वनस्पति पर प्रभाव और सतत कृषि में वनस्पति विज्ञान की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. विभव शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान में वनस्पति विज्ञान के योगदान पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्रों को इस दिशा में आगे बढ़ने और शोध कार्य में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन में प्रोफेसर धनमंती कंडासी और डॉ. जाहिद अली मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण और कृषि से संबंधित मुद्दों पर जागरुकता और शोध को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रोफेसर अमिता जोशी और प्रोफेसर धनमंती कंडासी द्वारा किया गया। दोनों ने प्रस्तुतियों की गहरी समीक्षा की और छात्र-छात्राओं के विचारों को सराहा व महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, काव्यांजलि दूसरे एवं माधव तीसरे स्थान पर रहे।
आयोजन टीम ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए छात्रों को एक मंच प्रदान किया, जहां वे अपनी रचनात्मकता और विचारों को साझा कर सके।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed