फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   programme in nahan college

Sirmour News: भाषण में नाहन कॉलेज का शिवम और अंग्रेजी कविता पाठ में इशिका रही अव्वल

Wed, 19 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
programme in nahan college
भाषण में नाहन कॉलेज का शिवम और अंग्रेजी कविता पाठ में इशिका रही अव्वल
विज्ञापन

नाहन कॉलेज में जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय साहित्यिक संगम-2025 आयोजित
नाहन कॉलेज की साहित्यिक सोसायटी और भाषा एवं संस्कृति विभाग सिरमौर रहे आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की साहित्यिक सोसायटी और भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला सिरमौर के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय साहित्यिक संगम-2025 आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में पांवटा साहिब कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
मंच संचालन करते हुए समिति की समन्वयक प्रो. रीना चौहान ने साहित्यिक समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। निर्णायक मंडल में प्रो. सरिता बंसल, प्रो. कमल डोगरा, प्रो. लक्षिता, प्रो. राजन कौशल, डॉ. केआर तोमर, प्रो. सौरभ ठाकुर ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान हुई विभिन्न स्पर्धाओं में जिले के छह महाविद्यालय के 30 विद्यार्थियों भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में नाहन कॉलेज से शिवम, सराहन कॉलेज से हिमानी व संस्कृत कॉलेज नाहन से स्मृति प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी भाषा में कविता पाठ प्रतियोगिता में नाहन कॉलेज की इशिका, पझौता कॉलेज से रजनी और नाहन कॉलेज से साही प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।
हिंदी भाषा में कविता पाठ में नाहन कॉलेज के प्रिंस और अनुष्का क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे और पांवटा कॉलेज की काजल ने तृतीय स्थान अर्जित किया। संस्कृत भाषा में श्लोक उच्चारण में संस्कृत कॉलेज नाहन की छात्राएं राधिका व भगवती ने प्रथम व द्वितीय स्थान अर्जित किया और शिवम तीसरे स्थान पर रहे।

इस अवसर विभिन्न कॉलेज से आएं प्राध्यापकों ने भी कविता पाठ कर महाविद्यालय की साहित्यिक समिति का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर नाहन कॉलेज की अंजली राणा और कोशिका ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी। प्रो. विनोद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उप-प्राचार्या डॉ उत्तमा पांडे, पझौता कॉलेज से सौरभ ठाकुर, माता पद्मावती कॉलेज से मैम माणिक, सराहा कॉलेज से डॉ राजन कौशल, संस्कृत कॉलेज से डॉ ज्ञानेश्वर, पांवटा कॉलेज से डॉ. केआर तोमर, नाहन कॉलेज के डॉ. ऋचा कंवर, प्रो. कमल डोगरा, डॉ. यशपाल, प्रो. सरिता, प्रो. सरिता ठाकुर, प्रो. लक्षिता, प्रो. प्रीति, प्रो. सलोनी, प्रो. रजत, प्रो. मोहित, प्रो. शुभम और प्रो. नेहा परमार उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed