फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in padmavati nursing college

Sirmour News: माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षु सबा बेग ने जीती भाषण प्रतियोगिता

Tue, 16 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
program in padmavati nursing college
नाहन के साई हाल में नर्सिग सम्मान दिवस पर भाषण स्पर्धा में अपनी प्रस्तुति देती प्रशिक्षु। स्रोत
सचित्र--
विज्ञापन

श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिता का आयोजन
श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन ने मनाया नर्सिंग सम्मान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन ने श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में नर्सिंग सम्मान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान नर्सिंग ही चिकित्सा की रीढ़ की हड्डी है..., नर्सिंग व्यवसाय में आधुनिक चैलेंजिज..., और मानव जीवन मानवीय मूल्यों के बिना अपूर्ण है..., विषयों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज की छात्रा सबा बेग ने पहला, डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज के राजकीय नर्सिंग स्कूल की छात्रा शगुन ने दूसरा स्थान पाया। इसी संस्थान की सुनिधि तृतीय स्थान पर रही। कुमारी साक्षी और जेएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा वेदिका को प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रजनी चौहान और साईं सेवा समिति के अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने निभाई। इससे पूर्व राजकीय नर्सिंग स्कूल की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रतिभा वर्मा ने नर्सिंग प्रशिक्षण व नर्सिंग सेवाओं की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सिरमौर के दूरदराज गांव कथांजी में पैदा हुई सिस्टर सुशांता शर्मा की अनुकरणीय सेवाओं पर प्रकाश डाला जिनकी अनुकरणीय सेवाओं के चलते 29 अप्रैल 1991 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. नीलम संजीव रेड्डी ने राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सुरेश जोशी ने साईं भगवान के प्रेम, सेवा और भाईचारे पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पार्षद अशोक विक्रम, निरूपमा जोशी, जया चौहान, कविता, निर्मल पराशर, किशाेरी लाल पराशर और अजय पाबूच आदि मौजूद रहे।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed