फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in karmal school

Sirmour News: कार्मल स्कूल में क्रिसमस कार्निवल की धूम, नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

Sat, 13 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
program in karmal school
कार्मल स्कूल नाहन में क्रिसमस कार्निवाल में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
ब्यूटी आइकॉन में डाॅ. अनिकेता शर्मा रही विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कार्मल स्कूल नाहन में क्रिसमस कार्निवल, जोली जंबूरी कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बतौर मुख्यातिथि, जबकि फादर मैथ्यू ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे कलाकारों ने विभिन्न गीतों पर जमकर प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। एक के बाद एक लाजवाब प्रस्तुतियों ने खूब समां बांधा। कार्यक्रम की शुरूआत विसपर टू द डिवाइन प्रार्थना डांस से हुई। इसके बाद नर्सरी के बच्चों ने जोयफुल जिंगल स्टेप्स, पहली के बच्चों ने डांस ऑन विंग, एलकेजी ने क्रिसमस मेजिक इन मोशन, चौथी कक्षा ने भंगड़ा, यूकेजी ने 70 के दशक का नृत्य, कक्षा दो ने क्रिसमस वाइबस रिबूट, कक्षा 5 और 6 ने ब्लेंड द बीट, कक्षा तीन ने ढोल दा धमाल, कक्षा 8 ने स्पेनिश फियस्टा पर जमकर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

वहीं, कक्षा 8 से 10 के बच्चों ने रंग दे बसंती गीत पर नृत्य कर सभी का मन मोहा और माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। इस दौरान दर्शकों और अभिभावकों के लिए भी इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं ने सभी को मस्ती के रंग में रंग दिया। इस दौरान छोटे बच्चों के लिए आयोजित बेबी बोंजा में त्रिशा राणा, आरिव कश्यप, शिवन्या ठाकुर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ब्यूटी आइकॉन में डाॅ. अनिकेता शर्मा, हेमलता, चिन्नेवा, फेशन आइकॉन में राजन कश्यप, अमित पुंडीर, प्रभव देव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। सोल मेटर्स में साक्षी शर्मा और राघव सिंह, राजन कश्यप और अनु कश्यप, कमलजीत सिंह और जसप्रित कौर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
इस दौरान मुख्यातिथि एनएस नेगी और विशेष अतिथि फादर मैथ्यू ने अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर स्कूल प्रबंधन को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सिस्टर उदाया, सिस्टर मिरांडा, शिक्षक दलबीर सिंह खालसा सहित स्टाफ मौजूद रहा।

संवाद

कार्मल स्कूल नाहन में क्रिसमस कार्निवाल में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद

कार्मल स्कूल नाहन में क्रिसमस कार्निवाल में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद

कार्मल स्कूल नाहन में क्रिसमस कार्निवाल में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद

कार्मल स्कूल नाहन में क्रिसमस कार्निवाल में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed