{"_id":"57e16fa64f1c1bab1ea82195","slug":"priyansi-will-participated-in-national-lable-badmintion-competion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियांशी करेगी बैडमिंटन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियांशी करेगी बैडमिंटन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू की छात्रा प्रियांशी सेमवाल राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। बिलासपुर में संपन्न हुई राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लगातार कुल्लू, मंडी व ऊना जिला को हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया जिसको लेकर इस होनहार छात्रा का चयन महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाली अंडर-14 वर्ग की नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहां यह छात्रा हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करके अपने क्षेत्र, जिला व प्रदेश का नाम रोशन करके लौटेगी। छात्रा की उपलब्धि पर मात्र आरवीएन पब्लिक स्कूल ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र को नाज है।
प्रियांशी सेमवाल के पिता जो कि भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता होने के साथ प्रियांशी के कोच भी हैं ने बताया कि प्रियांशी एक साल से कड़ी मेहनत कर रही है। इसी का नतीजा है कि बिलासपुर में हुई राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन स्पर्धा के अपने सभी मैच जीतकर इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया है।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंध निदेशक राजेंद्र ठाकुर व प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने भी प्रियांशी की इस उपलब्धि पर भारी खुशी जाहिर करते हुए इसके राष्ट्रीय स्तर पर जीत की कामना की है।
विज्ञापन