Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   private buses started in vikasnagar tayuni route

Sirmour News: आठ वर्ष बाद फिर से चली विकासनगर-त्युनी रूट पर निजी बसें

Sun, 09 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
private buses started in vikasnagar tayuni route
हिमाचल और उत्तराखंड सरकार ने मिलकर सरकारी बसें की थीं शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोनहाट (सिरमौर)। विकासनगर-त्युनी रूट पर आठ साल के बाद निजी बसों का संचालन शुरू किया गया है। गौरतलब रहे कि रोनहाट से 18 किलोमीटर दूर अप्रैल 2017 में हिमाचल के गुम्मा स्थान पर उत्तराखंड की निजी बस दुर्घटना में 45 लोगों की जिंदगी गंवाने के बाद उत्तराखंड सरकार ने इस क्षेत्र में निजी बस संचालन पर रोक लगा दी थी। जांच में पाया गया था कि निजी बसों में सही रखरखाव न होने से ये भीषण हादसा हुआ है।

इसके बाद से हिमाचल और उत्तराखंड सरकार ने मिलकर सरकारी बस संचालन का निर्णय लिया था। इसके मद्देनजर शिमला और चौपाल से पांवटा, हरिद्वार वाया मिनस, विकासनगर दो रूटों का संचालन किया। जबकि उत्तराखंड ने भी हरिद्वार से रोहड़ू वाया विकासनगर, मिनस दो रूट संचालित किए।
विज्ञापन


करीब आठ वर्ष बाद विकासनगर- त्युनी वाया मिनस, गुम्मा रूट पर दो निजी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। ज्ञात रहे कि ये निजी बसें सरकार के आपसी समझौते के कारण करीब, 18 किलोमीटर हिमाचल में चलकर वापस उत्तराखंड में प्रवेश करती हैं। क्षेत्र के ग्रामीण जोगेंद्र शर्मा, विजय ठाकुर, गंगा राम के अनुसार अब ये निजी बसें फिर से शुरू हो गई हैं। सही रखरखाव न होने के कारण सफर करती बार भय बना रहता हैं। हिमाचल के काफी यात्री मिनस, गुम्मा, फेडज से एक तरफ रोहड़ू और दूसरी तरफ विकासनगर की ओर इन निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed