फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   primary teachers union oppose cluster system

Sirmour News: क्लस्टर प्रणाली के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर ने सौंपे ज्ञापन

Sun, 12 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
primary teachers union oppose cluster system
कलस्टर प्रणाली के विरोध में विधायक अजय सोलंकी को ज्ञापन देते प्राथमिक शिक्षक संघ के कर्मचारी ने
सचित्र--
विज्ञापन

क्लस्टर प्रणाली के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर ने सौंपे ज्ञापन

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन और नाहन के विधायक अजय सोलंकी को दिए ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर की ओर से क्लस्टर प्रणाली का विरोध लगातार जारी है। इस कड़ी में शिक्षक संघ से जुड़े नेताओं ने संसदीय कार्य एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ठाकुर और नाहन के विधायक अजय सोलंकी जी को ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री से इस बारे में दिए आदेश वापस लेने की गुहार लगाई।

प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर के अध्यक्ष जेपी शर्मा, महासचिव चतर सिंह, मायाराम शर्मा आदि ने बताया कि वर्तमान समय में केंद्रीय मुख्य शिक्षक के अधीन प्राथमिक स्तर के क्लस्टर बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं, ऐसे में सरकार बिना किसी वजह के उनको समाप्त करके प्रधानाचार्य के अधीन कर रही है। इससे शिक्षा में भारी अव्यवस्था देखने को मिलेगी। अध्यापक सही से कार्य नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी हिमाचल असर के सर्वे में तीसरे नंबर पर है और उल्लास कार्यक्रम को सफल बनाने में भी प्राथमिक अध्यापकों ने महत्वपूर्ण निभाई है, जिसकी वजह से हिमाचल को 100 प्रतिशत साक्षर राज्य बनने का गौरव मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य में जहां तीनों स्तर के विद्यालय अलग हैं, वहां पर क्लस्टर प्रणाली कारगर नहीं है। इसका असर पदोन्नति पर भी पड़ेगा और धीरे-धीरे केंद्रीय मुख्य शिक्षक, मुख्य शिक्षक और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पद समाप्त हो जाएंगे, जिससे प्राथमिक अध्यापकों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हर कक्षा के लिए अलग अध्यापक नियुक्त करने की बात कही थी। जबकि ऐसा हो नहीं रहा है और बहुत से विद्यालय बंद हो चुके हैं और कई होने के कगार पर हैं। उन्होंने दोनों नेताओं से इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करने और क्लस्टर प्रणाली को लेकर दिए गए आदेश वापस लेने की गुहार लगाई।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed