{"_id":"6126818c8ebc3e79fb7bcf55","slug":"pressure-reduced-in-tap-bucket-filling-in-10-minutes-nahan-news-sml3815207163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलके में कम हुआ प्रेशर, 10 मिनट में भर रही बाल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलके में कम हुआ प्रेशर, 10 मिनट में भर रही बाल्टी
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। बनकला पंचायत के भूड़पुर गांव में पेयजल किल्लत हो गई है। यहां एक दिन छोड़कर करीब 20 मिनट तक पानी की सप्लाई की जा रही है। प्रेशर इतना कम है कि इस अवधि में ग्रामीण केवल दो ही बाल्टी पानी भर पा रहे हैं। पानी का प्रेशर भी बेहद कम है। विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी के कई कनेक्शन दे दिए हैं।
कनेक्शन बढ़ने के बाद सप्लाई में कमी आ गई थी। इसके बाद बारिश से मुख्य पेयजल लाइन टूट गई है। अब विभाग बोर से पेयजल सप्लाई कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि वह पहले भी मुख्य पेयजल लाइन को जोड़ने की मांग कर चुके हैं लेकिन उनकी मांग और समस्या के प्रति जलशक्ति विभाग मूक दर्शक बना बैठा है। ग्रामीणों का कहना है कि यही हाल रहा तो वह विभाग के प्रति प्रदर्शन करने से भी नहीं चूकेंगे।
----बाक्स
कल तक समाधान करने का प्रयास जारी : जेई
जलशक्ति विभाग के जेई धर्म सिंह कश्यप ने कहा कि मुख्य पेयजल योजना में बाधा पहुंचने से दिक्कत आ रही है। मौसम ने साथ दिया तो कल तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
----बाक्स
क्या कहते हैं भूडपुर गांव के लोग
1. कौशल्या देवी ने कहा कि पानी को लेकर विभाग ने बुरे हाल कर रखे हैं। एक दिन बाद सिर्फ दो बाल्टी पानी मिल रहा है। बरसात का पानी इकट्ठा करके काम चला रहे थे। अब तो बारिश भी नहीं हो रही। विभाग लोगों की मूलभूत जरूरत के प्रति उदासीन बना बैठा है।
2. यशपाल भंडारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नल तो कई लगाए जा रहे हैं। पानी मिल रहा नहीं, नदी में टूटी पड़ी मुख्य पेयजल योजना को जोडने की बजाए बोर का पानी दिया जा रहा है। वह भी बिना प्रेशर के 15 से 20 मिनट ही आ रहा है।
3. ममता देवी ने कहा कि कपड़े धोने, पशुओं के लिए पानी का इंतजाम करने में पसीना निकल रहा है। विभाग को चाहिए वह पुरानी पेयजल योजना को जोड़े और उसे चलाए ताकि थोड़ा बहुत पानी तो नसीब हो। इसके अलावा जो नए कुएं खुदवाएं हैं उस योजना को जल्द शुरू करें।
4 ममता भाटिया ने कहा कि पहले तो नल में पानी आता नहीं और आता भी है तो बहुत धीमा है। इससे दो बालटी भी मुश्किल से मिल रहा है। काम चलाने के लिए हैंडपंप और दूसरी जगहों से इंतजाम करना पड़ रहा है।