फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pradarshan on nh07 fourlane issue

Sirmour News: किसानों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन

Wed, 19 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
pradarshan on nh07 fourlane issue
एनएच-07 को भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर भूपपुर में धरना प्रदर्शनकरते ग्रामीण: संवाद
किसानों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण और प्रशासन प्राथमिकता से सुलझाए मुद्दा : नाथू राम चौहान

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07 फोरलेन योजना को भूमि प्रदान करने वाले किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल सका है। इसके बाद भूमि मालिकों ने बुधवार से भूपपुर में धरना प्रदर्शन शुरू किया है।
भूपपुर और केदारपुर के प्रभावित ग्रामीणों ने चेताया है कि शीघ्र भूमि, मकान, दुकानों का तय मापदंडों के अनुसार मुआवजा नहीं मिलता है तो मजबूरन एनएच पर चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

समाजसेवी नाथू राम चौहान ने कहा कि देहरादून से पांवटा साहिब बाया कुल्हाल एनएच-07 फोरलेन निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन व एनएच प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण करने की बात कह कर 2021-22 में स्थानीय किसानों से जमीन के कागजात ले लिए गए। पांवटा के भूमि मालिकों से भूमि अधिग्रहण औपचारिकता की गई। नाममात्र की राशि अब तक मिली है। भूमि, मकान, दुकानों और भूमि पर लगी फसल का भी उचित मुआवजा राशि नहीं मिल सकी है। इसके बाद प्रभावित स्थानीय किसानों ने मिल कर बुधवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपपुर-केदारपुर निवासी साधु राम, हसनदीन, दाता राम, अनिता, सरोज, शकुंतला, बलविंद्र तथा तिब्बती समुदाय भूपपुर कॉलोनी निवासी तिब्बती महिलाओं ने कहा कि बाया कुल्हाल से बन रहे नए एनएच फोरलेन में तिब्बती कॉलोनी मैदान, खेत व आम का बाग नष्ट हो गया है। इसका मुआवजा केवल बीस फीसदी पिछले वर्ष मिल सका है। तिब्बती महिलाओं ने कहा कि तय मुआवजा राशि का शीघ्र प्रदान किया जाए।
एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि एनएच प्राधिकरण भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर कोर्ट में चला गया था। इसके चलते अभी इसमें स्टे लगा है।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed