{"_id":"6ad4b69daf0ca1c8f70c1c8d","slug":"power-cut-for-an-hour-in-nahan-residents-face-inconvenience-nahan-news-c-177-1-nhn1001-191916-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में एक घंटे तक बिजली गुल, लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में एक घंटे तक बिजली गुल, लोगों को हुई परेशानी
Mon, 19 Oct 2026 12:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
दोसड़का सब स्टेशन में मेन सप्लाई फेल होने से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति, फॉल्ट तलाशने में जुटा रहा बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में रविवार सुबह करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के कामकाज प्रभावित हुए। बिजली बंद रहने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ बिजली पर निर्भर अन्य कामकाज भी प्रभावित रहे।
विद्युत बोर्ड के अनुसार, नाहन के दोसड़का सब स्टेशन में मेन सप्लाई फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसकी सूचना मिलने के बाद बोर्ड के कर्मचारी फॉल्ट का पता लगाने के लिए पेट्रोलिंग में जुट गए। तकनीकी खराबी का पता लगाने के लिए क्षेत्र में जांच की गई, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि दोसड़का सब स्टेशन में मेन सप्लाई फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट का पता लगाने के लिए विभागीय टीम मौके पर गश्त कर रही थी।